CG में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: पति करता था पत्नी की चरित्र पर शक… बीवी ने संबंध बनाने से मना किया तो अपने ही मासूम बेटे से बनाया अप्राकृतिक संबंध… बाद में गला दबाकर हत्या कर दी, फिर फैला दी अपहरण की अफवाह, पढ़िए दरिंदे पिता की ये खौफनाक क्राइम स्टोरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोप में पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, कल शाम से बच्चा गायब था जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। आज घर के पास उसकी लाश मिली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

शराब के नशे में पिता ही ने अपने ही मासूम बेटे के साथ पहले अप्राकृतिक कृत्य किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी भी बना दी। इधर, वारदात के बाद देर रात उसने शव को गली में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस के पकड़े जाने के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इधर, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसकी लाश घर के पास ही मिली है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की बात सामने आई थी। यही वजह है कि पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुट रहे।

सुबह होने से पहले ही परिजन फिर से बच्चे की तलाश में जुट गए। इस दौरान सुबह करीब 4.30 बजे शौर्य की लाश घर के पास ही गली में मिली, जिसे देखकर मदन के भतीजे ने परिजनों को जानकारी दी। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया। वहीं, मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत TI हरीश तांडेकर, CSP स्नेहिल साहू सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। बच्चे के शरीर में खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं। इसके साथ ही बच्चे के मलद्वार में भी खून के निशान मिले है, जिसके चलते पुलिस को उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का शक हो गया था। ऐसे में उसका अपहरण और फिर हत्या करने की आशंका है। हत्यारों ने बच्चे की हत्या कर शव को घर के पास ही लाकर फेंक दिया था।

मासूम बच्चे की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अफसर गांव पहुंच गए। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पता चला है कि मदन और उसकी पत्नी सलमा ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। सलमा का मायका मदन के पड़ोस में ही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सलमा और मदन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने बच्चे को छोड़कर मायके चली गई।

दोपहर करीब तीन बजे मदन अपने ससुराल गया, जहां से वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर आया। इस दौरान उसने बच्चे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। फिर दोनों पत्नी-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर शाम करीब चार बजे सलमा फिर से अपने मायके चली गई। तब, मासूम शौर्य अपने पिता मदन के साथ देखा गया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। इससे पुलिस को पिता मदन पर पहले ही शक हो गया था।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि लव मैरिज के बाद मदन का लड़की के मायके वालों से भी विवाद होता था। लेकिन, बाद में दोनों पक्ष सहमत हो गए थे। शादी के बाद उनका बच्चा शौर्य पैदा हुआ और अब एक साल की बेटी भी है। लेकिन, इस दौरान दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा शुरू हो गया था। दरअसल, मदन अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी से विवाद कर आए दिन मारपीट करता था। वह अपने बच्चों को भी दूसरे का बच्चा बताकर पत्नी से मारपीट कर प्रताड़ित करता था।

इधर, मृतक बालक शौर्य के दादा संतोष सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे शौर्य को लेकर वह चॉकलेट खिलाने के लिए दुकान ले गया था। चॉकलेट लेकर शौर्य खेलने के लिए निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस को हत्या की वारदात में नजदीकी परिजनों पर भी शक है। फिलहाल, पुलिस अभी अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में वह शराब के नशे में होने और होश नहीं होने का बहाना बनाते रहा। इधर, उसकी पत्नी ने पति की दरिंदगी की कहानी बताई। उसने पुलिस को बताया कि पति मदन सिंह उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह चरित्र पर शक करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर वह उसके पास जाने से डरती थी।

शुक्रवार को भी वह मायके से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए लेकर आया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वह अपने मायके वापस चली गई। इधर, आरोपी पिता मदन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था। वह शाम 5 से 6 बजे के बीच बच्चे को लेकर अपने घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिसके बाद बच्चे रोने लगा। इसी दौरान उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और बच्चे के गायब होने की अफवाह फैला दी।

इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर रात करीब 12 बजे उसने बच्चे की लाश को घर से बाहर गली में ले जाकर फेंक दिया। हत्या के इस केस का पुलिस कुछ देर बाद खुलासा करेगी।

(कंटेंट सोर्स – भास्कर.कॉम)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

CG में मूंछ पर ताव देने के विवाद में...

CG बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। गांव में...