खुले में घूम रहे मवेशी, पूर्व सीएम बघेल की चेतावनी, 15 अगस्त तक समस्या दूर नहीं हुई तो 16 को पाटन में होगा जंगी प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में खुले में घूम रहे मवेशियों का मुद्दा अब जंगी प्रदर्शन में तब्दील होने वाला है. आंदोलन की शुरुआत पाटन से होगा. आज इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी.

बघेल का कहना है किउनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के किसान खुले में घूम रहे मवेशियों से परेशान हैं. इसके लिए 15 अगस्त तक कोई व्यवस्था करने एसडीएम को चेतावनी दी गई है. अगर समस्या दूर नहीं होगी तो 16 अगस्त को एसडीएम पाटन कार्यालय में मवेशियों के साथ जंगी प्रदर्शन किया जाएगा.

पूर्व सीएम बघेल ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, प्रदेश के लोग छुट्टे जानवर से परेशान हैं। खेतों में रोपाई हो चुकी है और किसान अपनी फसल बचाने के लिए परेशान हैं। वे छुट्टे जानवरों को पकड़कर दूसरे गांव छोड़ने जाते हैं। अधिकांश गांवों की यही स्थिति है। इस समस्या को लेकर पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि एसडीएम कार्यालय में जानवरों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गौठान बंद कर दिया है, जिसकी वजह से यह समस्या बढ़ गई है।

समस्या के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार दोषी : भाजपा

वहीं भाजपा ने इसके लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता का कहना है कि गौठान के नाम पर जो 1300 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है उसी का परिमाण है. आज विष्णुदेव साय की सरकार है, सारी व्यवस्था होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...