दुर्ग में RPF ने बरामद किया नशीली सिरप का जखीरा, एक युवक गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग रेलवे पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के तहत आज आरपीएफ दुर्ग के जवानों ने दुर्ग स्टेशन के यार्ड के पास नशीली सिरप का जखीरा ले जाते एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से लगभग एक लाख रुपए का सिरप बरामद किया गया है।

आरोपी प्रेम प्रकाश नेताम मिलपारा पाटन का रहने वाला है। आरपीएफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जीआरपी चौकी के सुपुर्द किया। आरपीएफ के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रेलवे यार्ड के पास एक संदिग्ध युवक बैठा था। उसके पास दो बैग रखे हुए थे। वह उन दोनों बैग को किसी तरह स्टेशन के बाहर निकालने की फिराक में था।

मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने युवक से पूछताछ करते हुए उसके दोनों बैग को चेक किया। उस युवक के बैग में कोडीन फास्फेट सिरप, ब्लूरेक्स टी सिरप मिला। आरोपी के पास से कुल 508 नग सिरप पुलिस को मिला, जिसकी कीमत लगभग 91,440 रुपए आंकी गई है। आरपीएफ ने औषधि निरीक्षक से चेक कराने के बाद आरोपी 26 वर्षीय प्रेम प्रकाश नेताम निवासी वार्ड नंबर 6 मिलपारा पाटन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जीआरपी के सुपुर्द किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...