CBI Action in CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में तत्कालीन अध्यक्ष के साथ एक बड़े कारोबारी की भी हुई गिरफ्तारी… CBI ने और क्या बताया?

रायपुर। CGPSC घोटाले मामले में CBI एक्शन मोड पर आ गई है। थोड़ी देर पहले खबर आई थी की तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को CBI ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आज एक बड़े कारोबारी की भी गिरफ्तारी हुई है। CBI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीजीपीएससी भर्ती घोटाले से संबंधित मामले में सीबीआई ने सीजीपीएससी छत्तीसगढ़ के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड, रायपुर के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है।

इनकी गिरफ्तारी सीजीपीएससी परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के चयन से संबंधित मामले में की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पद के लिए अभ्यर्थी चयनित होते है। वर्ष 2020 से 2022 के दौरान डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पदों के परीक्षा/साक्षात्कार में योग्यता के अलावा अन्य कारकों के आधार पर करीबी रिश्तेदारों के चयन के आरोप के आधार पर सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...