भिलाई में CBI की दबिश : पीपी यार्ड में रेलवे अधिकारी से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच जारी

दुर्ग/भिलाई। रायपुर रेल मंडल के भिलाई-चरोदा स्थित पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सीबीआई अधिकारियों ने रेलवे के सीनियर अधिकारी अनमोल उइके के कार्यालय में पहुंचकर पूछताछ शुरू की और कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली सीबीआई को शिकायत मिली थी। शिकायत में रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद सीबीआई की टीम जांच के लिए भिलाई पहुंची।

रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, करीब 8 अधिकारियों की टीम दिल्ली पासिंग वाहनों से भिलाई पहुंची और सीधे पीपी यार्ड स्थित सीनियर अधिकारी के कार्यालय में कार्रवाई शुरू की। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पीपी यार्ड में रेलवे वैगनों के मेंटेनेंस का काम होता है। यह यार्ड पहले भी सीबीआई की कार्रवाई के दायरे में आ चुका है। वर्ष 2023 में भी कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोपों को लेकर सीबीआई ने यहां दबिश दी थी।

एक बार फिर भिलाई का पीपी यार्ड सीबीआई की रडार पर है। हालांकि, मौजूदा कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई और शिकायत से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का...

रायपुर। राजधानी में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पंडरी थाना क्षेत्र में एक कार शोरूम के पास लगे होर्डिंग पोल से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...