NEET पेपर लीक: CBI ने तालाब से निकाले 7 मोबाइल फोन और दस्तावेज, अहम सुराग मिलने की बढ़ी उम्मीद, एक युवक भी अरेस्ट

नेशनल डेस्क: नीट यूजी पेपर लीक मामले में कई दिनों से सीबीआई टीम जांच में जुटी हुई है। मामले की जांच के लिए टीम फिर से पटना के धनबाद पहुंची, जहां उन्होंने एक तालाब से कई मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार वहां पर रहने वाले लोकल लोगों की मदद से एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान उन्हें वहां से एक बोरा मिला। इसमें 7 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआई की टीम ने सुबह-सुबह धनबाद से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की निशानदेही पर तालाब से एक बोरा बरामद किया गया। इससे पहले भी सीबीआई टीम ने दो बार धनबाद में छापेमारी की थी। उस समय वहां से सरायढेला थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन सिंह और झरिया के अमित उर्फ ​​बंटी को गिरफ्तार किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में 33 जगहों पर तलाशी कर 36 लोगों को अरेस्ट किया है। बिहार से 15 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा भी टीम को मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...