CG – भाजपा नेता के फार्महाउस में मिली लाश: केयरटेकर ही निकला हत्यारा… बोला – बार-बार मेरी पत्नी के पास जा रहा था, छेड़ रहा था, इसलिए कुल्हाड़ी से काट डाला… आरोपी और मृतक ने साथ में बैठकर पी थी शराब

भाजपा नेता के फार्महाउस में मिली लाश

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ आदिवासी नेता और डौंडीलोहारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में खून से लथपथ एक बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बुजुर्ग की उम्र 50 साल बताई जा रही है. बुजुर्ग की पहचान संजय ठाकुर के रूप में हुई है. इस दौरान भाजपा प्रवक्ता राजधानी रायपुर में मौजूद थे.

किसी धारदार हथियार से बुजर्ग पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया है. प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का कोटेरा से खरखरा मार्ग के रास्ते पर फार्म हाउस है. मृतक कोटेरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पूरी घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की है.

जानकारी सामने आई है कि बीती रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस आए हुए थे और फार्म हाउस के चौकीदार के साथ शराब पी थी. केयरटेकर भुवनेश्वर ने बताया कि संजय बार-बार उसकी पत्नी के पास जा रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था. समझाने के बाद भी जब नहीं माना, तो उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। संजय ठाकुर के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...