CG में भाजपा महामंत्री को 5 साल की सजा, नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में फैसला सुनाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय) यशवंत वासनीकर ने अपने आदेश में मैनपुर भाजपा मंडल महामंत्री महेश कश्यप को 5 साल की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 454 (गृहभेदन) और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया।

यह मामला वर्ष 2022 का है, जब मैनपुर क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि महेश कश्यप ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने मैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया था।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में प्रस्तुत 8 गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों का संज्ञान लिया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी के अपराध को साबित करने में सफल रहा है। फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि नाबालिग से छेड़छाड़ का अपराध गंभीर है और समाज में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़ी सजा आवश्यक है।

सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। फैसले के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है। उन्होंने अदालत के इस फैसले को न्याय की जीत बताया है।

यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि आरोपी भाजपा के मैनपुर मंडल में जिम्मेदार पद पर था। विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा पर सवाल उठाए हैं और पार्टी से आरोपी को तत्काल निष्कासित करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...