पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव भाजपा भारी मतों से जीतेगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल मात्र 870 मतों से हारे थे। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर था। इस बार संगठन ने फिर कोमल जंघेल को टिकिट दिया है।
जो जनता के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। वर्मा ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और सरकार सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग करने की पूरी कोशिश करेगी। आज पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल असम और गोवा में एकतरफा जनता जनार्दन के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है।
इसका अच्छा सन्देश खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव पर जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, गोवा और असम में सरकार बनाई और इस मिथक कि उत्तरप्रदेश और उत्तरांचल में कभी भी किसी राजनैतिक पार्टी ने लगातार दो बार सरकार नहीं बना पाई थी। इसे भी तोड़ते हुए इतिहास रचा है। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने एक जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व वाले पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कोमल जंघेल पर भरोसा जताया है।
इस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश मे जनता जनार्दन ने भाजपा पर भरोसा जताया है, क्योंकि उन्हें यह मालूम है कि मोदी है तो सब मुमकिन है। उन्होंने कहा कि मैं खुद चुनाव प्रचार कर रहा हूँ। खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 बूथ हैं, भारतीय जनता पार्टी पूरे विधानसभा को 5 मंडलो में बांटा है। खैरागढ़ शहर, खैरागढ़ ग्रामीण, गंडई छुईखदान और साल्हेवारा मंड में बांटा है। विधानसभा में कुल मतदाता लगभग दो लाख ग्यारह हजार है।12 अप्रैल को मतदान होगा।
खैरागढ़ मंडल का प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व सहप्रभारी रायपुर के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता को बनाया गया है। बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हम सभी चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि मतदाता परिवर्तन करेंगे।