CG Breaking : भाजपा नेता ने कार से बाइक को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत, सरपंच की हालत गंभीर

कोंडागांव. भाजपा नेता ने कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा हमला किया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक ने अपनी कार से बाइक में जा रही कांग्रेस समर्थित सरपंच चंपी भोयार और देवर हेमेंद्र भोयर को टक्कर मारी. इस हादसे में कांग्रेस नेता हेमेंद्र की इलाज दौरान मौत हो गई. वहीं सरपंच चंपी भोयर की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना डोंगरी गुडा के पास की है.

हेमंत भोयर पंच और युवा कांग्रेस का विधानसभा उपाध्य्क्ष था. वहीं भाभी ग्राम मुलमला की सरपंच है. बाइक में हेमंत भोयर, भाभी सरपंच चम्पी भोयर और आरोपी की पहली पत्नी सवार थे. मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी निजी विवाद के चलते हुआ या फिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता इसका कारण है, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. हंगामे के बाद पुलिस आरोपी भाजपा नेता पुर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...