भेंट-मुलाकात@दुर्ग: पुरई में CM भूपेश बघेल ने 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन… लोगों से ले रहे है योजनाओं का फीडबैक… मूर्ति स्थापना के लिए 5 लाख… छात्र ने की CBSE बोर्ड की मांग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर है। CM बघेल लोगों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक ले रहे है। इस दौरान CM बघेल ने 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के बाद भेंट-मुलाकात की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र अद्वितीय निरंकारी ने CM से कहा कि, मैं आपका स्वागत करता हूं, मुझे योजना से लाभ हुआ, महंगी स्कूल के फीस से राहत मिली, पहले स्कूल में 80 हजार रुपये फीस देना पड़ता था। अद्वितीय ने मुख्यमंत्री से सीबीएसई बोर्ड करने की मांग की।

ग्रामीणों ने नोटो से बनी माला पहनाकर CM का किया स्वागत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम हेलीपैड पहुंचने पर यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल को ग्रामीणों ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया।

  • मुख्यमंत्री ने शहीद लोकेश साहू की मूर्ति स्थापना के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है
  • ग्रामीण तोषण कुमार साहू ने कहा कि 120 क्विंटल धान बेचा है और 26 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ। अब 20 क्विंटल में धान बेचेंगे तो 5 हजार का लाभ होगा।
  • रमेश कुमार गजपाल ने कहा कि सवा लाख का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा।
  • देवेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि मैं रसमड़ा से हूं, औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से कृषि जमीन नहीं है। उद्योग समूह हमें नौकरी नहीं दे रहे।
  • मुख्यमंत्री ने इस बारे में कलेक्टर से पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि लगातार प्रबंधन से बैठक ली गई है।
  • उद्योग अधिकारी से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या स्थिति है, अधिकारी ने स्थिति बताई।
  • उन्होंने बताया कि 1037 लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण ने कहा कि सीएसआर भी नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में नियम नए बने हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर आपको उन लोगों की सूची देंगे जिन्हें रोजगार मिला है और सारी समस्याओं का समाधान होगा।
  • मुख्यमंत्री से बात करते हुए थानेश्वर साहू ने अपनी स्वरचित कविता सुनाई।
  • इस दौरान थानेश्वर लंबी कविता सुनाते गये और लोग झूमते गए,
  • आखरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि और कुछ कहेंगे, इस पर थानेश्वर ने कहा कि शहीद मुकेश साहू के नाम पर प्रतिमा लगाए।
  • इसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हम 5 लाख रुपये देंगे।
  • रिसामा की उर्वशी चंद्राकार ने कहा कि 20 हजार रुपए की ऋण माफी हुई। आधे एकड़ खेत थी।
  • इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली हितग्राही महिला है, यह सबसे अच्छी बात है कि आज बात की शुरुआत महिला हितग्राही से हुई।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
  • हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दे रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने अपनी बात कृषि हित योजनाओं से शुरू करते हुए कहा कि बालोद से मांग आई है कि दीवाली से पूर्व खाते में पैसे आये, इसलिए हमने 17 अक्टूबर को पैसे ट्रांसफर किये।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाएं :-

  • ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय के लिये नया कॉलेज खोला जायेगा।
  • ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा।
  • ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।
  • ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी।
  • शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जायेगा।
  • मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन करवाया जायेगा।
  • नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जायेंगे।
  • हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी।
  • ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
  • ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।
  • ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जायेगा।
  • ग्राम-नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा।
  • सर्व समाज के लिये मांगलिक प्रांगण बनवाया जायेगा।
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जायेगी।
  • आंगनबाड़ी केन्द्र क.1 से पौहा तालाब तक 1 किमी सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा।
  • आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.1 से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण करवाया जायेगा अथवा बाइपास सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
  • पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जायेगा।
  • ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग