CG Crime: शादी में ससुराल गए पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक युवक जो अपनी ससुराल में शादी में शामिल होने आया था, कुछ दिन बाद उसकी सड़ी-गली लाश झाड़ियों में पाई गई। इस हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संजीव मांझी ग्राम उरझे (थाना मानपुर) का निवासी था। वह 13 अप्रैल को अपने ससुराल ग्राम बोगाटोला में एक शादी समारोह में पहुंचा था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। चार दिन बाद, 17 अप्रैल को उसकी लाश बिरझूटोला गांव के पास झाड़ियों में गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुई।

शव मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और जैसे-जैसे विवेचना आगे बढ़ी, एक गहरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि संजीव की पत्नी का युगल कुंजाम नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

13 अप्रैल की रात युगल अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर संजीव को शराब पीने के बहाने मोटरसाइकिल से आमाडुला रोड स्थित एक पुल पर ले गया। वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान संजीव और युगल के बीच पत्नी को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान युगल और धर्मेंद्र ने मिलकर गमछे से संजीव का गला घोंट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया।

पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। वर्तमान में मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी युगल कुंजाम और धर्मेंद्र न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...