CG CRIME : कलयुगी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को उतारा मौत के घाट

धमतरी। आज कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के नवागांव का है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच विवाद चल रहा था. आज आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे जनक साहू की मौत हो गई. ईधर आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...