दुर्ग: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, इस लिंक पर क्लिक कर करें पंजीयन

दुर्ग। जिले में संचालित मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) की पात्रता रखते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन, प्रस्ताव लॉक, स्वीकृति लॉक करने की कार्यवाही postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार ऑनलाईन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति सत्र 2024-25 हेतु तिथि में वृद्धि की गई है। जिसके अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन/नवीनीकरण) 31 जनवरी 2025 तक, विद्यार्थी द्वारा ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक आवश्यक अभिलेख कार्यालया में जमा करने हेतु 15 फरवरी 2025 तक और शासकीय संस्था द्वारा सेंशन आर्डर लॉक कर सेंशन आर्डर कार्यालय में जमा करने हेतु 28 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...