CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करता था युवक, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी केशकाल क्षेत्र से की गई। पूरा मामला कोंडागांव जिले का है।

पीड़िता महिला ने कोंडागांव थाने में आरोपी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अमान वीरानी नामक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसी ब्लैकमेलिंग के आधार पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, साथ ही पैसे भी ऐंठे।

कोंडागांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अमान वीरानी केवल एक महिला को नहीं, बल्कि कई महिलाओं को इसी तरह फंसा चुका है। वह पहले महिलाओं से दोस्ती करता था फिर चुपके से फोटो व वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता और दुष्कर्म करता।
साथ ही पैसे की मांग भी करता था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी केशकाल क्षेत्र से की गई आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोंडागांव पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति फोटो या वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता है तो बिना डर के सामने आएं और शिकायत दर्ज कराएं। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के आयन मिश्रा का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज...

भिलाई। भिलाई के 12 वर्षीय छात्र आयन मिश्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाते हुए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून में 8वीं कक्षा...

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...