CG CRIME: चरित्र शंका में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को 4 बार सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी गांव में दो साल पहले चरित्र संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी थी. इस मामले में हत्यारे देशराज कश्यप को कोर्ट ने 4 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 1-1 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है. यह मामला बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवरी में देशराज कश्यप अपनी पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) के साथ रहता था। 31 जुलाई 2023 की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सोने के लिए चली गईं। रात में ही आरोपी देशराज उठा और फावड़ा से हमला कर सो रही पत्नी और तीनों बेटियों को मार डाला।

1 अगस्त और 2 अगस्त को दिनभर लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने सरपंच को मामले की जानकारी दी। सरपंच भी देशराज के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गई। क्योंकि घर में मोंगरा बाई और उसकी तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे और घर में खून ही खून फैला हुआ था। हत्याकांड के बाद देशराज फारार हो गया था, जिसे पुलिस ने 2 अगस्त 2023 को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...