आरक्षण बिल विवाद के बीच दिल्ली पहुंची CG गवर्नर: राष्ट्रपति मुर्मु से मिली राज्यपाल उइके… इन बातों पर हुई चर्चा; पढ़िए

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक का मामला गरमाया हुआ है। इसी बिच छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट किया है। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। छत्तीसगढ़ के राजभवन में आरक्षण का बिल अटका हुआ उसपर अभी तक राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है। जिसके वजह से प्रदेश की राजनीती गर्म है। कयास लगाया जा रहा है की राज्यपाल आरक्षण बिल के संदर्ब में भी राष्ट्रपति से चर्चा कर सकती है।

इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल उइके ने प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा 12 जनवरी 2023 को प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के स्थापना के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘हीरक जयंती समारोह’, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह तथा आदिवासी शिव संस्कृति समिति, जिला-नर्मदापुरम द्वारा 12 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप यथासंभव आने की बात कही।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल उइके ने राजभवन की त्रैमासिक पत्रिका ‘एक आशा’ की प्रति भी भेंट की और राजभवन सचिवालय की नवाचार संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिवादन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भिलाई के भाजपा युवा...

दुर्ग। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश के भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से...

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...