CM बघेल की दिल जीत लेने वाली पहल: कुम्हारी NH फ्लाईओवर सड़क हादसे में अन्नू के सर से उठ गया था मां-बाप का साया… अब छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी बच्ची की सारी ज़िम्मेदारी, गोद लेगी भूपेश सरकार; देखिये ट्वीट

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। कुछ दिनों पहले कुम्हारी के नेशनल हाईवे में निर्माणधीन फ्लाईओवर में एजेंसी की लापरवाही से दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी बेटी अन्नू घायल हो गई थी। अन्नू के फ्यूचर के लिए प्रशासन की पहल से कंपनी के द्वारा 15 लाख रूपऐ का मुआवजा प्रदान किया गया था।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अन्नू के लिए बढ़ी घोषणा की है। कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अनाथ हुई बच्ची को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल में छत्तीसगढ़ सरकार गोद लेगी। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, “इस दुखद घटना में अनाथ हुई बच्ची अब हम सबकी जिम्मेदारी है। हमने इस बच्ची को गोद लेने का निर्णय लिया है। बच्ची की समस्त जिम्मेदारी अब सरकार की है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...