CG – ITI में एडमिशन: 21 सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन, सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी

रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 सितंबर 2025 को रात्रि 11ः59 बजे तक भरे जा सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपने प्रोफाईल, संस्था-व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना होगा।

इसके बिना उन्हें अगले चरण की कांउसलिंग में शामिल नहीं किया जायेगा। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी कांउसलिंग शेडयूल के अनुसार 21 सितंबर तक अभ्यर्थियों का पंजीयन ऑनलाईन किया जायेगा। 22 सितंबर को मेरिट सूची जारी की जायेगी। सातवें चरण की काउंसलिंग के लिए 23 सितंबर को चयन सूची जारी होगी और 24 से 25 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।

इसी प्रकार आठवें चरण की काउंसलिंग के लिए 26 और 27 सितंबर को चयन सूची जारी की जायेगी और 29 से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों को संस्थाओं में प्रवेश दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...