CG News : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से जीजा-साले की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

रायगढ़। जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। गिट्टी और सीमेंट से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सिसरिंगा घाटी के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में राजू टोप्पो और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा घाटी के पास हुआ। ट्रैक्टर चालक परमेश्वर यादव वाहन को घाटी से नीचे उतार रहा था, तभी वह नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सीधे खेत में जा गिरा और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली के नीचे दबने से राजू और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मृतक रायगढ़ जिले के गणेशपुर गांव के निवासी थे और कुछ समय के लिए सजवारी चौकी क्षेत्र से सिसरिंगा मजदूरी करने आए थे। रविवार को काम खत्म कर वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद ग्राम गणेशपुर और सिसरिंगा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग डबल मर्डर केस का खुलासा: आरोपी ने चचेरे...

दुर्ग। दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में हुए डबल मर्डर केस का दुर्ग पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। गांव...

शिवनाथ नदी में गिरी कार, बैंक कर्मचारी की मौत

बेमेतरा। राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी में कार अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में कार सवार बैंक कर्मचारी की मौके...

9 साल की बच्ची का घर से अपहरण, दरिंदा...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन इलाके में एक 9...

BSP कर्मचारी, भाजपा नेता योगेंद्र पांडेय का निधन, कल...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र टीपीएल विभाग के लोकप्रिय कर्मी, वरिष्ठ भाजपा नेता मैत्री नगर रिसाली निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय मुन्ना भैया का 22- 23...