CG News: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो बच्चे घायल

बलौदाबाजार। सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। यह घटना रविवार को ढाबाडीह गांव के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में ढाबाडीह के रहने वाले तेजेश्वर नेताम (उम्र 23 साल), पारागांव के रहने वाले राजा ध्रुव (उम्र 32 साल) और बुजुर्ग महिला सोनारीन ध्रुव (उम्र 70 साल) की मौके पर मौत हो गई। 4 साल के परसराम ध्रुव और डेढ़ साल की मानती ध्रुव घायल हुई है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर कल्याण कुरूवंशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पांच लोगों में तीन की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं। एक बच्चे के पैर की हड्डी टूटी है और दूसरे के जीभ और सिर में चोट आई है। हालांकि, दोनों की स्थिति अब स्थिर है।

मृतक तेजेश्वर नेताम के भाई ने बताया कि उनका भाई रायपुर से ढाबाडीह आ रहा था और कुछ घंटे पहले ही उससे बात हुई थी। वहीं पारागांव के मृतकों के परिवार ने घटना को संदेहास्पद बताया है, क्योंकि दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थीं। अनुमान लगाया कि शायद किसी तीसरे वाहन ने सामने से टक्कर दी हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...