15 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, लगातार संबंध बनाने वाला नगर निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महज 15 वर्ष की नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने 61 वर्षीय आरोपी कृष्णा हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जो रायपुर नगर निगम में कर्मचारी है। आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामला राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।डिलीवरी के बाद जब अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि युवती अविवाहित और नाबालिग है। संदेह गहराने पर अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीड़िता के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी बच्ची के जन्म के बाद ही मिली। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी नाबालिग बेटी इतनी बड़ी त्रासदी से गुजर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता के साथ लंबे समय से शारीरिक शोषण हो रहा था। बच्ची के जन्म ने इस पूरे अपराध का पर्दाफाश कर दिया।

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी का नाम कृष्णा हरपाल (61 वर्ष) है, जो रायपुर नगर निगम में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपनी उम्र का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ धारा 376 (रेप) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...