निर्विरोध चुने गए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के सभी पदाधिकारी, नीरेंद्र साहू बने अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की बहुप्रतीक्षित चुनाव प्रक्रिया रविवार को सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। सर्वसम्मति से डॉ. नीरेंद्र साहू अध्यक्ष बनाए गए।

प्रदेश साहू संघ ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला/पुरुष संगठन सचिव एवं संयुक्त सचिव के पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी।

रविवार को टिकरापारा रायपुर स्थित साहू सदन में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन भरा था। इसी तरह अन्य सभी पदों पर भी एक से ज्यादा लोगों ने नामांकन दाखिल किया था।

समन्वय समिति द्वारा नामांकन दाखिल करने वाले सभी अभ्यर्थियों से रायशुमारी के बाद सभी पदों पर आम सहमति बनी और सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष – डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष – तिलक राम साहू(बिलासपुर), सत्यप्रकाश साहू (रायपुर), साधना साहू (रायपुर), संगठन सचिव – डॉ. सुनील साहू (धमधा), संगठन सचिव – चंद्रवती साहू (महिला) रायपुर, संयुक्त सचिव – बीना साहू दंतेवाड़ा, (महिला), संयुक्त सचिव – प्रदीप साहू (रायपुर) को चुना गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...