CM साय ने बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि… बोले – शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग के शहीद होने तथा तीन जवानों के घायल होने की सूचना मिली है।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली पूरी तरह हताश हो चुके हैं और इसी हताशा में इस प्रकार की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि DRG के जवान दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा हमारा दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...