CG News : करंट से दो सगे भाइयों की मौत, मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा

बलौदाबाजार. जिले में पीएम आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण के दौरान 11 किलोवोल्ट लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पूरा मामला लवन थाना क्षेत्र के कसियारा गांव का है.

घटना को लेकर ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि लवन थाना क्षेत्र के ग्राम कसियारा में मकान निर्माण के दौरान 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाई तुकाराम पटेल (42 साल) और सोमनाथ पटेल (26 साल) की मौत हो गई है. लवन पुलिस घटना की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, तुकाराम पटेल (42 साल) और सोमनाथ पटेल (26 साल) की 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए. दोनों भाई जब छत में निर्माण कार्य कर रहे थे, इसी दौरान लोहे का छड़ 11 केवी लाईन से टकरा गया और तेज झटके से दोनों भाई छत से नीचे गिर गए. घटना में एक छोटी बच्ची की जान बाल-बाल बची. वहीं सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसर गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...