PM MODI आएंगे छत्तीसगढ़, डिप्टी सीएम साव ने कहा – ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का दौरा

बिलासपुर. प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बिलासपुर में बिल्हा के मोहभट्ठा में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव आज सेक्रेटरी मनोज पिंगुआ के साथ तैयारियों की समीक्षा करने मोहभट्ठा कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम साव ने जिले के तमाम अधिकारियों से चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए और तैयारियों का जायजा भी लिया। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा ऐतिहासिक होने जा रहा है।

साव ने कहा, प्रदेश में सरकार बनने के 14 महीने बाद पीएम का यह पहला दौरा है। ऐसे में प्रदेश को इस दिन पीएम मोदी कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं, जिसमें रेलवे, एनएच,एनटीपीसी सहित सरकार की अलग-अलग परियोजनाएं शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने पीएम के दौरे को खास बनाने के लिए जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के साथ विभागों व अधिकारियों को अलग- अलग टास्क भी सौंपे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...