राज्य खेल अलंकरण समारोह में CM साय ने की बड़ी घोषणा: ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेंगे तीन करोड़ रुपए… खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत; पढ़िए पूरी खबर

  • CM साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
  • पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी गई 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि
  • पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रूपए
  • खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहे। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए ट्रांसफर किए गए है। खिलाड़ियों को 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए मिला है।

  • वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हो रहा है। अलंकरण समारोह इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही) मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू, सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता, संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना में खेल मैदानों के उन्नयन के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरणों की व्यवस्था, खेल प्रतिभाओं की खोज, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर SP...

CG बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसपी ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी वैभव बैंकर ने अवैध वसूली की शिकायत पर...

MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, रायपुर में कर...

रायपुर. कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई...

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

बड़ी खबर : जहर खाने से तीन मासूमों की...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या...

ट्रेंडिंग