CG Vidhansabha Monsoon Session: सदन में गूंजा कर्मचारियों के DA-HRA का मुद्दा, विपक्ष ने कर्मचारियों की मांग को बताया जायज… नाबालिग लड़की द्वारा चाकूबाजी के मुद्दे पर भी हुआ बवाल… विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाही दो दिनों के अवकाश के बाद आज सोमवार को पुहं शुरू हुई। कर्मचारियों के हड़ताल का मुद्दा आज सदन में गूंजा। प्रश्नकाल के बाद कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा सदन में उठा। विपक्षी विधायकों ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल से पूरे प्रदेश का काम ठप पड़ा हुआ है। दफ्तर भी बंद है, स्कूल में भी शिक्षक नहीं है।

शून्यकाल में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता के मांगों का समर्थन करते हुए विपक्ष ने तुरंत राज्य सरकार से कर्मचारियों की मांग को पूरा करने को कहा। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश के दफ्तरों में ताला लगा है। काम काज बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस मामले में स्थगन लाकर भाजपा ने चर्चा कराने की मांग की।

विपक्ष इस मामले में सभी कामों को रोककर चर्चा कराना चाह रहा था, लेकिन आसंदी ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के साथ सरकार ने वादाखिलाफी की है। उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कर्मचारियों की मांग का विपक्ष ने समर्थन किया है। भाजपा विधायकों ने कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप्प होने पर नाराजगी जतायी है।

आपको बता दें कि इस मानसून सत्र में दूसरी बार कर्मचारियों और शिक्षकों का मुद्दा सदन में गूंजा है। इससे पहले शुक्रवार को सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का मुद्दा भी विधानसभा में गूंजा था। विपक्ष ने इस मामले में काम रोकों प्रस्ताव की मांग की थी, लेकिन आसंदी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसके बाद 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। आज फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर सदन गरमाया है। हालांकि आज भी इस पर चर्चा की मांग आसंदी ने खारिज कर दी।

वहीं आज रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति के मुद्दे पर सदन में गहमा-गहमी बनी रही। भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने सवाल किया की, किस-किस आंगनबाड़ी केंद्रों में कितनी मात्रा में रेडी टू ईट सप्लाई किया गया। विपक्ष ने सर्कार पर आरोप भी लगाया की एजेंसी ने रेडी टू ईट की मात्रा में गड़बड़ी की। आगे विधायक ने कहा सप्लाई का काम स्व सहायता समूह के अलावा किसी दूसरे को दी जाएगी तो गड़बड़ियां सामने आएंगी पहले ही हम लोगो ने अंदेशा लगाया था। आखिर आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई क्यों नहीं हुई, इसका क्या कारण है।

जिस पर मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि कोर्ट की बाधा के कारण सप्लाई नहीं हो पाई। जिसके बाद विधायक ने क्रॉस सवाल पूछा की कोर्ट का सख्त निर्देश है की समूह को काम दिया जाए किस किस स्व सहायता समूह को क्या काम दिया गया। मंत्री ने जवाब में कहा बीज निगम के द्वारा स्व सहायता समूह का अनुबंध है जिन समूह के साथ अनुबंध है उसको काम दिया जा रहा है। कुल मिला कर मामले को लेकर तीखी बहस हुई।

जिसके बाद बीजेपी विधायक अजय चंद्रकार ने कहा कि जिस तरीके से जवाब आ रहा है भगवान मालिक है। फिर उन्होंने सवाल किया की रेडी टू ईट सप्लाई के लिए क्या वैकल्पिक काम किया गया, जो 3 महीने में नही हुआ था। जिस पर मंत्री का जवाब आया की मई जून में सप्लाई किया गया। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया की वह जनता को धोखा देने का काम कर रही है।

नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नाम मात्र का बीज निगम है। रायगढ़ के बीज निगम बंद हो गया है। जब से करोड़पतियों को सारा काम दिया गया है, तब से गड़बड़ी आ गई है महिलाओं को बेरोजगार किया गया है। यहां भी माफिया घुस गए हैं और सप्लाई नहीं हो पा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री अनिला भेड़िया से मामले की जांच कराने की मांग की। जिस पर मंत्री ने कहा आंगनवाड़ी जाकर भी विपक्ष साथी निरीक्षण कर ले सभी जगह सप्लाई हो रही है। विधायक सौरभ सिंह ने फिर सवाल उठाया कि रेडी टू ईट फूड पैकेट्स में मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं लिख जा रहा है। यह गभीर मामला है। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगर गलत उत्तर आ रहा है तो जांच कराया जाएगा।

सदन में चल रही गहमागहमी गहमागहमी के बीच आज सदन में बाजपा MLA विधायक शिवतरन शर्मा ने बीते दिन हुए नाबालिग द्वारा चाकूबाजी और हत्या का मामला सदन में उठाया। साथ ही अन्य मुद्दों में भी काफी बहस छिड़ी। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का मामला उठाया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने केकराभाट और कबारीपाली के प्रभावित लोगों के मुआवजे का मामला भी उठाया। इसके अलावा घटोई डैम में प्रभावित लोगों के मुआवजा का मामला भी सदन में उठाया गया। कांग्रेस MLA के इन सवालों का कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब दिया।

गूंजा राजधानी की ‘चाकूबाज नबालिग’ का मुद्दा
इसके अलावा सदन में राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मामला उठाया गया। बता दें बीते दिन में हुए मूकबधिर युवक की हत्या का मामला सदन में गूंजा। भाजपा विधायक शिवतरन शर्मा ने सदन में इस मामले की जानकारी दी। MLA शिवरतन शर्मा ने मामले में स्थगन प्रस्ताव लाने की जानकारी दी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की।

क्या था चाकूबाजी का पूरा मामला
नाबालिग लड़की ने आजाद चौक इलाके में दिनदहाड़े मूकबधिर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अपचारी लड़की को सूखे नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे महंतपारा निवासी सुदामा लदेर (30) अपने घर के सामने साइकिल लेकर खड़ा था।

उसी दौरान 16 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ दोपहिया से पहुंची और सड़क पर खड़े सुदामा को साइड होने के लिए हार्न बजाया। चूंकि सुदामा मूकबधिर था, इस कारण वह सुन नहीं पाया। नाबालिग अपनी दोपहिया को आगे बढ़ाने लगी, तो साइकिल से कट लग गया और दोपहिया सहित वह गिर पड़ी। इसके बाद लड़की ने अपनी जेब से चाकू निकाला और गाली-गलौज करते हुए सुदामा का गला रेत दिया।

इससे उसका गला काफी गहरा कट गया। इसके बाद अपचारी लड़की भाग निकली। सुदामा वहीं गिर पड़ा। आसपास खून ही खून फैल गया। उसके रिश्तेदार और अन्य लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।