RSS के दुर्ग संघचालक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभूषण लाल देवांगन का निधन: रविवार को होगा अंतिम संस्कार…

भिलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग के संघचालक और प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभूषण देवांगन का निधन शनिवार को हो गया। बीती रात को हृदय गति रुक जाने से 66 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, 1 पुत्र, 2 पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। डॉ. देवांगन एक अनुशासित स्वयंसेवकों में से एक थे। साथ ही प्रसिद्ध बाल चिकित्सक भी थे। रिसाली आजाद मार्केट में क्लिनिक संचालित करते थे। डॉ. देवांगन के निधन से दुर्ग-भिलाई में उनके शुभचिंतकों व स्वजाति बंधुओं में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा 24 जुलाई रविवार सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान फ्लैट नंबर 301, कल्पतरु अपार्टमेंट, प्रियदर्शिनी नगर, कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली से हरनाबंधा दुर्ग मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...