Cgpsc Result 2023 : किसान के बेटे ने दूसरी बार में किया टॉप, डिप्टी कलेक्टर बने रविशंकर वर्मा

रायपुर। सीजीपीएससी 2023 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बलौदाबाजार जिले के कोसमंदी गांव के रहने वाले किसान के बेटे रविशंकर वर्मा ने टॉप किया है। वर्तमान में वे रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत है। दूसरी बार में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।

रविशंकर वर्मा के पिता बालकृष्ण वर्मा किसान हैं और मां बेला वर्मा गृहणी है। रविशंकर वर्मा कुल दो भाई है। उनका भाई भी प्राइवेट जॉब करता है। रविशंकर वर्मा ने बताया कि आठवीं तक की पढ़ाई उन्होंने अपने गांव के सरकारी स्कूल से ही की है। इसके बाद नौवीं से 12वीं तक रायपुर के कालीबाड़ी स्कूल से पढ़ाई की है। फिर एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में बीटेक किया है।

बैकुंठपुर में रोजगार अधिकारी हैं रविशंकर

2018 में इंजीनियरिंग पास आउट होने के बाद रविशंकर प्राइवेट जॉब करने लगेा। इस पर संतुष्टि नहीं मिली तो पीएससी की तैयारी करने लगे। 2021 पीएससी से उनका चयन रोजगार अधिकारी के पद पर हुआ। वर्तमान में वे बैकुंठपुर में रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 2023 पीएससी में रविशंकर वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...