आज 14 पदों के लिए 10 हजार कैंडिडेट्स देंगे व्यापमं की परीक्षा: दुर्ग, रायपुर समेत प्रदेशभर में बनाए गए सेंटर्स, आधे घंटे पहले देनी होगी उपस्थिति

भिलाई। भूपेश सरकार ने थोक में सरकारी विभागों में भर्ती निकाली है। इसके लिए अलग-अलग विभागों की ओर से भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रविवार को लेखापाल और कनिष्ठ लेखापाल के लिए भर्ती परीक्षा लेने वाला है। यह परीक्षा 20 मार्च यानि आज होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक संचालित होगी।
रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने परीक्षा कंडक्ट कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को नोडल अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक के.एस. पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के से जुड़ी कोई कठिनाई आती है तो इसके लिए 0771 2972780 या मोबाइल नंबर 82698 01982 पर संपर्क किया जा सकता है। कुल पद 14 के लिए इस परीक्षा में प्रदेश से करीब 10 हजार कैंडिडेट के शामिल होने की संभावना है। इसमें आयुसीमा सामान्य वर्ग के लिए 21से 40 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21-40, अनु.जाति/अनु.जनजाति के 21-45 साल रखी गई है।

लेखापाल पद के लिए फर्स्ट डिवीजन में बीकॉम पास होना चाहिए, किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री प्रोग्रामिंग में 1 साल का डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए। कनिष्ठ लेखाकार पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ भी कॉम हिंदी का पर्याप्त ज्ञान हो मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से हिंदी टाइपिंग डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रोग्रामिंग का 1 साल का डिप्लोमा

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता की भर्ती परीक्षा भी होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो चुकी है। 7 अप्रैल तक इस पद के लिए आवेदन किया जा सकता है। 8 से 10 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार का काम होगा। 8 मई को होने वाली इस परीक्षा में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर दुर्ग में परीक्षा के सेंटर बनेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...