गंज मंडी दुर्ग की सभा में महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र पार: थाने पहुंची महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत, खंगाले जाएंगे CCTV

भिलाई। आज गंज मंडी में एक बड़ी सभा हुई। इस सभा में दर्जन भर महिलाओं के गले से चेन-मंगलसूत्र पार हो गए। लेकिन कोतवाली पुलिस ने सिर्फ लिखित में शिकायत लेकर खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हेमिन वैष्णव, रानू साहू, दुलारी बाई, सुनीता यादव, गीता निषाद, उषा कुर्रे, कुलेश्वर साहू समेत अन्य महिलाएं सभा में पहुंची थी।

सभा खत्म होते ही सभी अपने-अपने घर पहुंच गए। परिजनों ने जब महिलाओं देखा तब पता चला कि गले का किसी का मंगल सूत्र तो किसी का चेन पार हो गया।

कई महिलाएं पहले आसपास गिरने का संदेह जताते हुए खोजने निकली लेकिन नहीं मिलने के बाद दर्जन भर महिलाओं का एकसाथ पार होने की जानकारी लगी। फिर सभी महिलाएं देर शाम कोतवाली थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कराने पहुंची मगर पुलिस ने लिखित में शिकायत लिया है।

वहीं पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कभी ऐसी वारदात नहीं हुई थी पहले भी गंज मंडी में सभा में शामिल होने जाते थे लेकिन पहली बार इस तरह का घटना होना समझ से परे है।

दर्जन भर महिलाओं का गले से सोने का चेन पार होना कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का पोल खोलकर रख दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत थाने में अभी तक नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...