भिलाई में चैन स्नेचिंग; पता पूछने के बहाने महिला के पास आए युवक…महिला‌ के गले से निकाल लिया चैन

भिलाई। पता पूछने के बहाने सोने महिला के गले से मंगलसूत्र लूट कर बाइक सवार दो युवक फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भट्टी पुलिस ने बताया कि क्वानं 16A सडक नं 11 सेक्टर 2 निवासी पी सुमनलता ने शिकायत किया है कि 12/ जुलाई को अपनी बेटी
पी. हर्षिता डी.ए.वी. स्कूल सेक्टर 2 कक्षा 5 वीं मे पढती है । उसे लेने के लिए मै एक्टीवा CG07 BA 8121 से स्कूल मे लेने गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बेटी को वापस घर दोपहर दो बजे लेकर आई। घर के गेट पर एक्टीवा में बैठी थी।

उसी दौरान दो युवक लाल रंग के प्लेजर मे घर के सामने रूके। एक युवक जिसकी हाइट 5 फिट 6 इंच मजबूत बदन नीला सफेद रंग का टी शर्ट पहना था। पता पूछने के बहाने करीब आकर गले मे पहने सोने का मंगलसूत्र जिसमे 3 लाकेट लगा हुआ था, लूट कर फरार हो गया दूसरा युवक बाइक के पास खड़ा था। सोने की चैन एवं रस्सी लगा हुआ वजनी करीबन 2.53 तोला है।

जिसकी कीमती 95 हज़ार रुपये आंकी गई है। घटना को अंजाम देने पर पीड़ित एक्टिवा से नीचे गिर गई जिसे चोट भी आई है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है। टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...