CG – 12 साल के प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमिका पर हथौड़े और ब्लेड से वार कर की हत्या… फिर प्रेमी ने भी लगाई फांसी… सुसाइड नोट भी मिला, अवैध संबंध का जिक्र, मृतिका डायल 112 में थी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स ने पहले युवती की हथोड़ी और ब्लेड से मारकर हत्या कर दी, उसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर खदुकुशी कर ली।

बुधवार तड़के 12 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद आरोपी युवक ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। उधर घटना की जानकारी के बाद पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंच गयी है, पुलिस इस हत्या की वजह की तफ्तीश कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, मरने वाली महिला का नाम अर्चना साहू है। वह करीब 5 साल से डायल-112 में काम कर रही थी। उसका आरोपी कमलेश साहू से प्रेम प्रसंग था। दोनों ही दुर्ग के फेकारी गांव के रहने वाले थे। पुलिस को आरोपी कमलेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इससे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई है। दोनों ने शादी नहीं की थी। अर्चना पुरानी बस्ती के बंधवापारा में किराये के मकान में रहती थी। वहीं कमलेश का भी लगातार आना-जाना था।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से कमलेश को अर्चना के किसी अन्य व्यक्ति से संबंधों को लेकर शक था। इस बात से वह काफी परेशान रहता था। दोनों के बीच इस बात पर विवाद भी हो चुका था, लेकिन शक के चलते कमलेश मंगलवार रात करीब 3.30 बजे अर्चना के मकान में पहुंच गया। शोर सुनकर पड़ोसियों की भी नींद खुल गई। उन्होंने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, पर कमलेश के सिर पर खून सवार था। कमलेश ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

जब तक पुलिस पहुंची दोनों मर चुके थे
इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। अर्चना पर हथौड़े और ब्लेड से वार किया गया था। वहीं कमलेश का शव चादर के सहारे फांसी से लटक रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कमरे को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...