चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत: 2 Km तक दंडवत प्रणाम कर दंतेश्वरी माता का MLA रिकेश ने किया दर्शन… मंत्री OP चौधरी, नेताम और सवन्नी के साथ सामाजिक बैठक में भी हुए शामिल

भिलाई। आज से चैत्र नवरात्रि और हिन्दू न वर्ष की शुरुआत हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष भी आरंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी लोक आती हैं और अपने सभी भक्तों की हर एक मनोकामना को पूर्ण करती हैं। आज नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दंतेवाड़ा पहुंच दो किलोमीटर तक माता को दंडवत प्रणाम करते हुए मातारानी के दर्शन किए।

आपको बता दें कि दंतेश्‍वरी माता मंदिर 52 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि देवी सती का दांत यहां गिरा था, इसलिए यह क्षेत्र दंतेवाड़ा नाम से जाना जाता है। माता दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात विधायक रिकेश सेन ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कृषि और एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी के साथ सामाजिक बैठक में शामिल हुए।

इस दौरान बूथ की मजबूती और शक्ति केन्द्र प्रभारियों संयोजकों व सह संयोजकों को बूथ पर काम करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। विधायक रिकेश सेन आज ही मध्यान्ह नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे तथा शाम को भिलाई में तीन दर्शन मंदिर के समीप चैत्र नवरात्र पर शहनाज अख्तर के भक्तिमय आयोजन में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...