CG – स्कूल के टाइमिंग में हुआ बदलाव: ठंड की वजह से स्कूल के समय में हुआ बदलाव… जानिए कितने से कितने बजे तक संचालित होंगे क्लासेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह के साथ ही अब दिनभर ठंड लगने लगी है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है, जिसके वजह से प्रदेश में मौसम में आगामी कुछ दिनों तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है। कई जगहों पर शीत लहरी और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली मं चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.30 बजे 3.30 बजे तक संचालित होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6180 पदों पर...

जॉब डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I और III पदों पर भर्तियों के लिए शाॅर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जल्द ही...

CG में योग आश्रम में पुलिस का छापा: सेक्स...

CG में योग आश्रम में पुलिस का छापा क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में एक फर्जी बाबा के आश्रम से अय्याशी और नशे...

दुर्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए आवेदन शुरू,...

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 26 जून 2025 से 10...

July Bank Holiday: जुलाई में छुट्टियों की भरमार… 13...

डेस्क। जुलाई का महीना अब बस शुरू होने वाला है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. RBI के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स...