छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश… आज भी बारिश का अलर्ट… राजधानी सहित कई जिलों में बदला मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजास बदलता नजर आ रहा है। कुछ घंटो में मौसम विभाग ने बारिश होने की दी चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ के कई आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रहे नमी युक्त हवाओं से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज देर शाम राजधानी रायपुर के साथ ही बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जिस तरह से बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना है उसकी वजह से नमी युक्त हवा छत्तीसगढ़ में आ रही है। जिसका असर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। जबकि उत्तर पश्चिम से गर्म हवाओं का आगमन भी जारी है। जिसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।

उत्तर छत्तीसगढ़ की कई जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, तो वही हल्की से मध्यम बारिश की वजह से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिसके बाद मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...