छत्तीसगढ़ कैडर के IAS तंबोली अय्याज फकीरभाई को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैबिनेट सेक्रेटिएट में डायरेक्टर की मिली पोस्ट… राज्य शासन ने सेंट्रल डेपुटेशन के लिए दिया NOC…! लेटर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर क IAS अफसर तंबोली अय्याज फकीरभाई केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे है। DOPT (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ट्रेनिंग) ने इस संदर्भ में चीफ सिकरेट्री को पत्र भेज दिया है। 2009 बैच के IAS अय्याज तंबोली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। तंबोली को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए पिछले महीने राज्य सरकार ने एनओसी दिया था। उन्हें कैबिनेट सेक्रेटिएट में डायरेक्टर बनाया गया है। डीओपीटी की तरफ से जारी पत्र के अनुसार उन्हें तीन सप्ताह के भीतर ज्वाइन करना होगा।आदेश में साफ किया गया है कि केंद्र सरकार के नियम के अनुसार अगर कोई अफसर तीन सप्ताह के भीतर प्रतिनियुक्ति स्थल पर ज्वाइन नहीं करता है, तो उसे सेंट्रल स्टफिंग स्कीम से वंचित होना पड़ सकता है। आपको बता दें कि, तंबोली से पहले 2008 बैच के नीरज बंसोड़ भी प्रारंभ में कैबिनेट सेक्रेटेरियेट में डायरेक्टर बनकर गए थे। बाद में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीएस बन गए। छत्तीसगढ़ शासन में तंबोली इस समय हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर हैं। वे बीजापुर और बस्तर के कलेक्टर भी रहे चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...