PSC RESULT ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ पीएससी ने जारी किया PSC-2021 का परिणाम… प्रज्ञा नायक बनी टॉपर, अनन्या को दूसरा स्थान… राजनांदगांव की हेमा साहू बनीं DSP, KBC में हुई थी शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी ने पीएससी-2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 20 सेवाओं हेतु कुल 171 पदों के लिए परिणाम जारी किय गये हैं। प्रज्ञा नायक ने टॉप किया है। वहीं, अनन्या अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर शशांक गोयल हैं। राजनांदगांव की हेमा साहू का भी चयन हुआ है। हेमा का DSP के पद पर चयन हुआ है। हेमा के पिता मोहन नगर थाना में सब इंस्पेक्टर है। आपको बता दे की हेमा कौन बनेगा करोड़पति शो में भी शामिल हो चकी है.

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 26, 27.28 एवं 29 मई 2022 को किया गया। मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 509 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा परीक्षा 2021 का साक्षात्कार दिनांक 20/09/2022 से 30/09/2022 तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित 509 अभ्यर्थियों में से अन एवं अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या निरंक रही। इस प्रकार कुल 509 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कुल राज्य सेवा मुख्य परीक्षा -2021 के लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंको योग के आधार पर 509 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की जा रही है। राज्य सेवा परीक्षा- 2021 की समेकित मेरिट सूची आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है।

देखें परिणाम

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...