छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका ने ली शपथ, प्रदेश की खुशहाली के लिए मां काली मंदिर में पत्नी संग की पूजा, जानिए कौन हैं Ramen Deka

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज 10वां राज्यपाल मिल गया। नए राज्यपाल रामेन डेका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

नए राज्यपाल रामेन डेका ने शपथ ग्रहण से पहले मां काली मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान नवनियुक्त राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और अन्य परिजन भी मौजूद रहे.

जानिए कौन हैं Ramen Deka

रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था. उनकी गिनती असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है. भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका 1980 के आसपास राजनीति में प्रवेश किया. 70 वर्षीय रमेन डेका असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों को संभाला. वह पहली बार 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए. इसके बाद 2014 में लगातार दो बार सांसद बने. रमेन डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं. वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए पदोन्नति और नई पदस्थापना सूची जारी की है। पुलिस...

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बनी सड़क धंसने पर बड़ी...

कवर्धा। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क के धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला: जीएम और एजीएम गिरफ्तार, 250...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो वरिष्ठ...