छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास: 54वीं सीनियर नेशनल महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक

भिलाई। छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में हर्ष की लहर है।

सफर: लीग से सेमीफाइनल तक का दबदबा

फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पूल ‘E’ में रखा गया था। टीम ने अपने सफर की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया:

  • पूल मैच: उत्तराखंड को 17-02 और गुजरात को 26-16 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  • प्री-क्वार्टर फाइनल: बिहार को 26-09 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
  • क्वार्टर फाइनल: कड़े मुकाबले में पंजाब को 28-23 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
  • सेमीफाइनल: हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 18-32 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद छत्तीसगढ़ को दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश ने रजत पदक जीता।

विजेता टीम के सितारे

छत्तीसगढ़ की 20 सदस्यीय टीम में रेलवे, CISF और विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया: अनीता, काजल, गौरव, प्रीति, मीनू, सुरक्षा, पंकज सांगवान, निक्की (सभी द.पू.म. रेलवे), भाविका रामटेके, रेणुका यादव, दिशा बोस (दुर्ग), सोनिका, अनिका (CISF भिलाई), हेमपुष्पा (रायपुर), कनक जोगी (राजनांदगांव), कनक माली (कबीरधाम) और सीमा साहू (महासमुंद)। प्रशिक्षक: जूनियट विनय, प्रबंधक: विजय बहादुर।

दिग्गजों ने दी बधाई

टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महासचिव समीर खान, और फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहसचिव बशीर अहमद खान सहित खेल संघ के समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...