नवा रायपुर में जल्द शुरू होगा छत्तीसगढ़ का पहला IT हब, मल्टीनेशनल कंपनियों में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

रायपुर। छत्तीसगढ़ का पहला आईटी हब जल्द ही नवा रायपुर में शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने तीन मल्टीनेशनल कंपनियों को आफिस संचालित करने के लिए सीबीडी में जगह किराए पर दे दिया है। यहां दस हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

युवाओं काे मल्टीनेशनल कंपनी से जोड़ने के लिए मंगलवार को शहीद स्मारक भवन में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में युवाओं को आईटी हब में जुड़ने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को इंटरव्यू से पहले अधिकारियों ने टिप्स भी दिए।

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के CEO सौरभ कुमार ने बताया कि 1 साल में नया रायपुर में 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 6 महीने बीत गए हैं। पिछले 6 महीने में 2300 युवाओं को नौकरी मिलेगी। वही 7300 नौकरियों को लेकर हम दूसरी मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क कर रहे।

युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

टेली परफॉर्मेंस, रेडीकल माइंड, स्क्वायर जैसी IT और ITES कंपनी से जुड़ने के लिए युवाओं को E-START.CO.IN रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद कंपनियों की ओर से इंटरव्यू लिए जाएंगे। वर्तमान में टेली परफॉर्मेंस रेडीकल माइंड, स्क्वायर जैसी कंपनियां नवा रायपुर में पहुंच चुकी है। ई-स्टार्ट में पंजीयन के बाद युवाओं को कंपनियों से जुड़ने के पूर्व आईटी संबंधी बेसिक कोर्स की जानकारी मिल सकेगी। यह जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...