सड़क बहने से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का रास्ता बंद, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

गौरेला-पेंड्रा. छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से पिछले 2 दिनों से झमाझम बारिश हो रही. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं ​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गौरेला से अमरकंटक जाने वाली सड़क बारिश में बह गई है. इसके चलते छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का रास्ता बंद हो गया है, जिसके कारण पिछले 14 घंटे से आवाजाही ठप है.

पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से पेंड्रा में ज्वालेश्वर घाट में चुकतीपानी के पास सड़क बही है. नाले के ऊपर वैकल्पिक रूप से बनाया गया पुल भी बह गया है. मौसम विभाग ने कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बेमेतरा के लिए ऑरेंज अलर्ट और धमतरी, गरियाबंद, कोंडगांव, नारायणपुर और राजनांदगांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...