रायपुर। भेंट-मुलाकात के पश्चात आम जनता के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और आवेदन भी लिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किए है।

- ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
- ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
- ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

- पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
- भेलवाडीह- उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
- ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।

- शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
- ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
- ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

- तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृती।
- गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण।

