मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधायक ललित चन्द्राकर की माता के निधन पर जताया शोक

Chief Minister Vishnu Dev Sai expressed condolences on the demise of MLA Lalit Chandrakar’s mother

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर की माता श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं श्री चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...