मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ: महिलाओं को जागरूक करने, बाल विवाह रोकने जैसे जनजागरूकता अभियान चलेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में सामाजिक जागरूकता व्यवहार परिवर्तन के लिए संचालित ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में महिलाओं को जागरूक करने बाल विवाह रोकथाम, टीकाकरण, सिकलसेल, सर्पदंश की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन और यूनिसेफ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम के सहयोग से वॉलिंटियर्स द्वारा 160 से अधिक पंचायतों में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनजागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत कर सिकलसेल एनीमिया, सर्पदंश से सुरक्षा, जच्चा-बच्चा टीकाकरण, स्कूल चलो अभियान, पौधरोपण के अलावा स्वास्थ्य और जलजनित बीमारी की रोकथाम और बचाव के उपाय की जानकारी को प्रदर्शित की जा रही है, ताकि आम जनता इससे सीख ले सके। मुख्यमंत्री साय ने संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत वीडियो, कटआउट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण यूनीसेफ के जिला समन्वयक तेजराम सारथी एवं उनकी टीम, जिला प्रशासन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

शोक समाचार: विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर के अध्यक्ष...

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव के पूज्य पिता केशव दास वैष्णव का आज शाम 6:30 बजे दुःखद निधन हो गया।...

भिलाई में युवक को पॉर्न देखना और दिखाना पड़ा...

भिलाई। भिलाई में एक अजीब मामला सामने आया है। दरहसल पुलिस ने एक आरोपी को पब्लिक प्लेस में पोर्न वीडियो देखने और दूसरों को...

दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो वायरल: आरोपियों ने...

दुर्ग। दुर्ग में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने...