CG – पत्नी के मायके जाने पर पति ने कर कर ली आत्महत्या: शराब की वजह से हुआ विवाद, डिप्रेशन में आकर युवक ने दे दी जान

पत्नी के मायके जाने पर पति ने कर कर ली आत्महत्या

डेस्क। जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर अटल आवास में रहने वाले युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, युवक काफी डिप्रेशन में था। मामला धरमपुरा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम आर विनोद शेट्टी (29) है। जो जगदलपुर के धरमपुरा अटल आवास में रहता था। शराब पीने का आदी था। पति और पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। वहीं गुस्से में आकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई।

इसके बाद से युवक गम में डूब गया था। देर रात वह घर में अपने कमरे में सोने गया। जब अगले दिन दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाते ही देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतारा।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। हर पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की पत्नी से भी बातचीत करने की कोशिश पुलिस कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...