भिलाई में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़: MP से आए थे बच्चा चोरी करने…खुर्सीपार इलाके से 5 लोग गिरफ्तार

भिलाई। बच्चा चोरी कर फरार होने वाले पांच अंतराजयी गिरोह के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहल्ले वालों की सतर्कता के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है। खुर्सीपार टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को खुर्सीपार जोन 2 निवासी कृष्णा सोनी ने शिकायत किया है कि शाम को एक बच्ची को लेकर बच्चे भागने की फिराक में थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग घर के बाहर निकल आए और चार महिलाओं को पकड कर रखा था। लोगों ने डायल 112 को सूचना देने के बाद महिलाओं को उसके हवाले किया। पुलिस ने ग्राम घनपुरी वार्ड 22 जिला शहडोल मध्यप्रदेश निवासी सुनीता पति बसंत सिंह 35 वर्ष , कलावति गोड पति गजाधर गोड 58 वर्ष, धारा बाई पति अजय गोड 28 वर्ष, रूपा बाई पति कौशल 26 वर्ष, बसंत गौड को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में बताया कि बच्चा को चोरी कर शहडोल लेकर जाना चाहते थे। पुलिस ने महिलाओं से ही बसंत गौड को फोन करवाया और उसे बाबा बालकनाथ मंदिर के पास बुलाया। बसंत गौड बच्चों को लेकर पहुंचा तो पुलिस ने घेराबंदी कर बच्चों को सकुशल बचाया और बसंत गौड को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...