KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन त्यौहार: प्रथम वाहिनी सशस्त्र बटालियन के जवानों को बांधी राखी, प्रिंसिपल विभा बोली – फौजियों को राखी बांध राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझा बच्चों ने

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बच्चों ने राखी पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 8 अगस्त को प्रथम वाहिनी सशस्त्र बटालियन, भिलाई के जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर बच्चों ने देश के वीर सिपाहियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। बच्चों ने भाई-बहन के इस अटूट बंधन को मजबूत और स्नेहिल बनाने रंग बिरंगी, सुंदर राखियां बांधी।

स्कूल की टीचर्स फरहान बानो, नंदिता शील और आस्था शर्मा के नेतृत्व में बच्चे बड़े उत्साह से जवानों से मिले। उन्हें राखी बांधकर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। सभी बच्चों ने फौजियों को उनके त्याग,बलिदान और समर्पण के के लिए उनका आभार व्यक्त किया और देश रक्षा हेतु उनके योगदान को स्मरण किया।

इस सम्मान से अभिभूत जवानों का कहना था कि अपने परिजनों से दूर अपने कर्म भूमि पर तैनात रहकर भी इन बच्चों की उपस्थिति और उनका स्नेह,प्यार हमें बिल्कुल अपने आत्मजनों की तरह खुशी और उत्साह प्रदान कर रहा है। यही हमारा आत्मबल भी है जो हमें दुश्मनों से लोहा लेते समय ऊर्जा,जोश और अपने देश के मां-बहनों की रक्षा हेतु मर मिटने की प्रेरणा देता है।

वहां से लौटने पर केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वतन की रक्षा में दिन रात तत्पर फौजियों को राखी बांधकर विद्यालय के बच्चे स्वयं भी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं। इनसे प्रेरणा लेकर अपनी मातृभूमि के प्रति सर्वस्व निछावर करने का भाव धारण करते हैं। बच्चों ने इस अवसर पर भारत माता की जय और जय हिंद से स्कूल परिसर को गुंजायमान कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...