कचांदुर गवर्मेंट हॉस्पिटल पहुंचना होगा आसान: मेडिकल कॉलेज से दुर्ग के लिए शुरू होगी सिटी बस सर्विस… दो फेरों में होगा संचालन, ये होगा रूट…जानिए

भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित चन्दुलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं हास्पिटल कचांदुर दुर्ग में इलाज हेतु आने वाले मरीजो व उनके परिजनो के तथा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खार है। सभी को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी नगर निगम भिलाई ने बस सेवा प्रारंभ किया है। जो दिन में दो फेरा करेगी।

दुर्ग बस स्टेण्ड से सुबह 9 बजे रवाना होकर 10 बजे हास्पिटल कचांदुर पहुंचेगी और 12 बजे हास्पिटल से प्रस्थान कर 1 बजे दुर्ग बस स्टेण्ड आगमन होगा। उसी दिन दुसरा फेरा दोपहर 2 बजे दुर्ग बस स्टैंड से प्रस्थान कर 3 बजे कचांदुर हास्पिटल पहुॅचने के पश्चात 4 बजे हास्पिटल से निकल कर 5 बजे सायं को दुर्ग बस स्टेण्ड पहुंचेगी।

सिटी बस अपने फेरे के दौरान दुर्ग बस स्टेण्ड से प्रस्थान कर मालवीय चौक दुर्ग, नेहरू नगर चौक भिलाई, सूर्यामाॅल चौक जुनवानी, अवंति बाई चौक कोहका, रूंगटा काॅलेज, सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद मार्ग से होते हुए चन्दुलाल चंद्राकर हास्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी। कचांदुर का शासकीय हास्पिटल शहर से दुर होने के कारण वहां इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजनों तथा वहाॅ अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानी उठाना पड़ रहा था। सिटी बस के प्रारंभ हो जाने से लोगो को आवागमन में सुविधा रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...